Friday, 15 May 2020

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण संबंधी 130 निगेटिव एवं 15 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण संबंधी 130 निगेटिव एवं 15 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई

खण्डवा 15 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजे जाते है। इनमें से शुक्रवार को 145 सेम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 130 रिपोर्ट निगेटिव व 15 रिपोट रिपोट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि खण्डवा में शुक्रवार को कोरोना के 15 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें बजरंग चौक, इमलीपुरा व रामगंज के 1- 1 मरीज, सिंधी कॉलोनी के 7, व गंजबाजार के 3 तथा हातमपुरा के 2 मरीज शामिल हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है तथा इन क्षेत्रों को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कल तक 81 पॉजिटिव हो चुके थे, अब 96 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। अभी तक अस्पताल से कुल 38 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है और 31 एक्टिव पॉजिटिव मरीज अस्पताल में भर्ती थे। आज मिला कर एक्टिव पॉजिटिव मरीज 46 हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संदिग्ध मरीजों के कुल 166 सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है।

No comments:

Post a Comment