10 व 11 मई को इन क्षेत्रों में बंद रहेगा विद्युत प्रवाह
खण्डवा 9 मई, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. आकाशवाणी फीडर व 11 के.व्ही. आनंद लाइन फीडर का प्री- मानसून मेंटेनेस का कार्य होने के कारण इन फीडरों से संबंधित क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि आकाशवाणी फीडर से 10 मई को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। इस फीडर से जुड़े सेन्ट्रल स्कूल, एमपीईबी कॉलोनी, हरसूद नाका, फॉरेस्ट डिपो, एसपी बंगला, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, 132 सब स्टेशन कॉलोनी, मंत्रीजी निवास, जजेस कॉलोनी, कलेक्टर निवास, डी.जे. निवास, जिला पंचायत आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आनंद नगर फीडर में 11 मई को प्रातः 7 बजे से दोहपर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र रतागढ़, श्रीकृष्ण सरोवर, एनव्हीडीए कॉलोनी, दादाजी ग्रीन सिटी, रूपगंगा कॉलोनी, कनक नगर, रोशन कुॅंआ, गणेश तलाई, ड्रीम सिटी, काकंड गांव आदि के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
No comments:
Post a Comment