Thursday, 9 April 2020

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर घर जाकर किया जा रहा हैं सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर घर जाकर किया जा रहा हैं सर्वे

खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - खण्डवा में कोरोना पॉजिटिव 5 मरीज पाए जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कन्टेनमेंट क्षेत्र के घर घर में जाकर आवश्यक सर्वे किया जा रहा है तथा वहां रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के दल ने गुरूवार को सुबह से ही खानषाहवली एवं खड़कपुरा क्षेत्र में जाकर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया। इससे पूर्व इस सर्वे दल से कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने पुलिस कन्ट्रोल रूम सिटी कोटवाली में भेंट कर उनकी होंसला अफजाई की तथा कहा कि डरने की कोई आवष्यकता नहीं है। सभी लोग निडर होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूर्व में भी कई महामारियों से लड़कर विजय प्राप्त कर चुका हैं। इस बार इस कोरोना वायरस के संक्रमण पर भी विजय प्राप्त की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोषनसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि खानषाहवली क्षेत्र में 10 टीम एवं खड़कपुरा क्षेत्र में 13 टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक-एक स्वास्थ्य सुपरवाईजर, सहायक राजस्व निरीक्षक, ए.एन.एम, आषा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। प्रत्येक दल द्वारा आवंटित क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की जानकारी एकत्र कर रहे है। खानषावली क्षेत्र की टीम के द्वारा सर्वे कार्य गायत्री कॉलोनी, अहमद नगर, बापू नगर जुम्मन नगर, मोघट तक, संजय कॉलोनी, मेडिकल कॉलोनी तक, गुलषन नगर मेन रोड़ तक, टॉवर गली, जकरिया मस्जिद गली तक, अंकुर नगर, बेड़ी तक, खानषावली दरगाह के पीछे तक, गुलषन गली-1 से 8 तक, ईकबाल कालोनी, तारा नगर, हाउसिंग बोर्ड तक, आदर्ष नगर गायत्री कॉलोनी-गली 1 से 4 तक, लाल चौकी गली मोघट रोड़ तक सर्वे कार्य किया जा रहा है।  इसी प्रकार से खड़कपुरा क्षेत्र की टीम द्वारा बाजकुऑं गली, नाई आवार, नेषनल शोरूम से वाटर ऑफिस तक, कालुराम साद गली भाग-1, भाग-2, भाग-3 तक, शक्ति मेटल से एषियन टेलर की गली तक, एषियन टेलर गली से सराफा चौक तक, गोविन्द्रराव मंडलोई गली भाग-1, भाग-2 तक, दयानंद सरस्वती मार्ग किषोरी हलवाई से पॉकिजा क्लाथ तक, पॉकिजा क्लाथ से नेषनल शोरूम तक, नागबाबा गली, रामकृष्ण मंडलोई मार्ग जैन धर्मषाला से शक्ति मेटल तक के क्षेत्र में सर्वे कर रहे है।

No comments:

Post a Comment