जिला स्तरीय क्राइसिस मेंनेजमेंट गु्रप की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - जिला स्तरीय क्राइसिस मेंनेजमेंट गु्रप की बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम में बुधवार देर रात को सम्पन्न हुई। बैठक में खण्डवा में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से उत्पन्न स्थिति से निपटने तथा जिले में कोविड 19 वायरस के संक्रमण की रोकथाम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय एवं सीएसपी श्री ललित गठरे भी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बैठक में निर्देश दिए कि सुबह से ही कन्टेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया जाये। उन्होंने कन्टेनमेंट क्षेत्र को पूरी तरह लॉकडाउन करने के लिए आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया।

No comments:
Post a Comment