AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 April 2020

सभी विकासखण्डों के स्वसहायता समूह तैयार कर रहे हैं मॉस्क व सेनेटाइजर

सभी विकासखण्डों के स्वसहायता समूह तैयार कर रहे हैं मॉस्क व सेनेटाइजर 

खण्डवा 4 अप्रैल, 2020 -  मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित स्वसहायता समूहों द्वारा इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मॉस्क एवं सेनेटाइजर की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए इनका उत्पादन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सुश्री शकुंतला डिंडोरे ने बताया कि जिले के सातों विकासखण्डों में एक साथ मॉस्क व सेनेटाइजर का उत्पादन ग्रामीण महिलाएं कर रही है। उन्होंने बताया कि बलड़ी विकासखण्ड के ग्राम कुक्सी रैयत में राधा समूह द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा किल्लौद में राधे राधे समूह द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा छैगांवमाखन विकासखण्ड के भोजाखेड़ी ग्राम में नारी शक्ति समूह द्वारा, देशगांव में जय अम्बे समूह द्वारा, बरूड में शिवा बाबा समूह द्वारा, चिचगोहन में लक्ष्मी समूह द्वारा, छैगांवदेवी में दादाजी समूह द्वारा, धनगांव में महालक्ष्मी समूह द्वारा, रोहनाई में राधे कृष्ण समूह द्वारा, भेरूखेडा में उन्नति समूह द्वारा एवं छैगांव देवी में उन्नति समूह द्वारा मॉस्क व सेनेटाइजर का कार्य किया जा रहा है।
      इसी तरह हरसूद विकासखण्ड के ग्राम पिपलानी में रिसेंट स्वसहायता समूह द्वारा, सत्तापुर में जय दुर्गा आजीविका स्व सहायता समूह द्वारा कार्य किया जा रहा है। खण्डवा विकासखण्ड के बड़गांवमाली ग्राम में जय श्री मातादी स्व सहायता समूह द्वारा, नहाल्दा में मॉं सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा, बोरगांव खुर्द में उन्नती महिला आजीविका ग्राम संगठन समूह द्वारा, बड़गांव माली में मां धनलक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा मॉस्क व सेनेटाइजर उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। खालवा में आजीविका ग्राम संगठन समूह द्वारा भी यह कार्य किया जा रहा है।
        पंधाना विकासखण्ड के ग्राम खिराला में साई बाबा आजीविका समूह द्वारा, आरूद में नारी शक्ति आजीविका ग्राम संगठन समूह द्वारा, पोखरखुर्द में लक्ष्मी आजीविका समूह द्वारा, लछोरा कला में जय माता समूह द्वारा, बोरगांव बुजुर्ग में श्रीराम महिला आजीविका ग्राम संगठन समूह द्वारा, कोहदड़ में शिव शांति आजीविका समूह द्वारा, रूस्तमपुर में मां भवानी आजीविका समूह द्वारा, डोंगरगांव में मां नर्मदा महिला आजीविका समूह द्वारा, एवं कुमठा में नारी शक्ति महिला आजीविका ग्राम संगठन द्वारा मॉस्क व सेनेटाइजर उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। पुनासा विकासखण्ड के ग्राम मोरघड़ी में मोरघडी आजीविका ग्राम संगठन, नर्मदा नगर में नर्मदा नगर आजीविका ग्राम संगठन, दोहद में एवं बांगरदा में आजीविका ग्राम संगठन तथा अरोदा ग्राम में मां अम्बे आजीविका ग्राम संगठन द्वारा भी मॉस्क व सेनेटाइजर उत्पादन का कार्य किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment