बुधवार को कोरोना जांच की 3 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई
खण्डवा 8 अप्रैल, 2020 - जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से लागू किए जा रहे लॉकडाउन व अन्य प्रयासों के फलस्वरूप अभी तक जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटीव मरीज नही पाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी.एस. चौहान ने बताया कि बुधवार को कुल 3 मरीजों की कोरोना संक्रमण जांच संबंधी रिपोर्ट प्राप्त हुई जो सभी नेगेटिव आई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस तरह अब तक कुल 17 मरीजों की जांच रिपोर्टे निगेटिव प्राप्त हो चुकी है। डॉ. चौहान ने बताया कि अब तक कुल 64 मरीजों के सेम्पल लिए गए है, जिसमंे से 17 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है व कुल 47 मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 16 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल आवश्यक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज इंदौर की वायरोलॉजी लेब भिजवाये गए है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में आईसोलेशन वार्ड में वर्तमान में एक मरीज भती है।
No comments:
Post a Comment