हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से जारी
खण्डवा 9 मार्च, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल की इस वर्ष की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान जिले में उर्दू सामान्य व हायर सेकेण्डरी की इर्न्फोमेटिक प्रेक्टिस विषय की परीक्षा सोमवार को सम्पन्न हुई। रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि आज सम्पन्न हुई हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 434 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से 429 परीक्षार्थी उपस्थित व 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा हाई स्कूल की उर्दू सामान्य परीक्षा में 1 परीक्षा केन्द्र पर 1 परीक्षार्थी दर्ज था, जो उपस्थित रहा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थियों की भी हायर सेकेण्डरी सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा दोपहर की पाली में सम्पन्न हुई, जिसमें 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment