कोरोना वायरस से संबंधित सही तथ्यों का प्रचार करें, अफवाहों को रोकें
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक में की अपील
खण्डवा 19 मार्च, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल के सभाकक्ष में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनसे अपील की कि कोरोना वायरस के संबंध में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेष शासन के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तथ्यों को प्रकाषित करें तथा अफवाहों को रोकने में मीडिया प्रतिनिधि आवष्यक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि खण्डवा जिले में एवं मध्यप्रदेष में कोरोना वायरस से संक्रमित अभी तक कोई भी व्यक्ति नही पाया गया है। इसलिए यहां अत्याधिक चिंता करने की आवष्यकता नही है। जरूरत सावधानी बरतनें की है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान तथा मेडिकल कॉलेज खण्डवा के डीन डॉ. संजय दादू सहित विभिन्न चिकित्सक मौजूद थे। इस दौरान एपिडियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पावर पाईंट प्रजेंटेषन के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना वायरस की संक्रामकता उच्च है, जबकि घातकता बहुत कम है। उन्होंने बताया कि चीन में बड़ी संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद केवल 4 प्रतिषत प्रभावित मरीजों की ही मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की खांसी व छींक के दौरान आंख, नाक व मूंह से निकले द्रव पदार्थ से संक्रमण का खतरा रहता है। चूंकि मध्यप्रदेष में अभी कोई मरीज ही संक्रमित नही है, अतः संक्रमण की संभावना यहा बहुत कम है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के संबंध में विचार किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने इस दौरान बताया कि ओंकारेष्वर में भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पड़ोसी जिलों के अधिकारियों व ट्रांसपोर्टर्स से चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही संभागायुक्त श्री आकाष त्रिपाठी द्वारा भी खण्डवा, खरगोन, बड़वानी व बुरहानपुर जिलों में महाराष्ट्र से आने वाली यात्री बसों के आगमन को 31 मार्च तक के लिए स्थगित करने की कार्यवाही के निर्देष दिए गए है। इस संबंध में जिला प्रषासन के अधिकारी स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक कर प्रभावी उपाय कर रहे है।
No comments:
Post a Comment