Saturday, 21 March 2020

नागरिकों को दी जा रही कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी

नागरिकों को दी जा रही कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी

खण्डवा 21 मार्च, 2020 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। इसी क्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनजागरूक किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment