Saturday, 14 March 2020

कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति स्थगित रखने के निर्देश

कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति स्थगित रखने के निर्देश

खण्डवा 14 मार्च, 2020 - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संदर्भ में कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश में आवश्यक दवाएं, उपकरण तथा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि बार-बार अपना हाथ साबुन से धोएं। खाँसी एवं छींकते समय अपनी नाक और मुँह को टिशू पेपर, रूमाल या कोहनी से ढंकें। हाथ मिलाकर अभिवादन करने के स्थान पर नमस्ते, आदाब करें। अल्कोहल बेस्ड हेण्ड सेनेटाइजर का उपयोग करें।

No comments:

Post a Comment