Sunday, 22 March 2020

ताली, थाली व घण्टियां बजाकर कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया

ताली, थाली व घण्टियां बजाकर कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया

खण्डवा 22 मार्च, 2020 - देश व प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए अपने कर्त्तव्य पर तैनात कर्मियों के सम्मान में खण्डवा जिले में भी नागरिकों ने शाम 5 बजे अपने अपने घरों में तालियां, थालियां व घण्टियां बजाई तथा शंखनाद किया। खण्डवा शहर के साथ साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी समाज के सभी वर्गो व सभी उम्र के नागरिकों ने स्वेच्छा से कोरोना वायरस से निपटने के कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर जिले के नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए घरों में ही रहे तथा शाम 5 बजे बच्चों, बुजुर्गो, युवाओं व महिलाओं ने ताली, थाली व घण्टी बजाकर कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। 

No comments:

Post a Comment