Thursday, 12 March 2020

डाईट में अल्प विराम कार्यक्रम सम्पन्न

डाईट में अल्प विराम कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 12 मार्च, 2020 - अध्यात्म विभाग आनंद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद अल्पविराम कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट खंडवा में राज्य स्तरीय मास्टर टैनर के,बी, मंसारे के निर्देशन में अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया तथा जीवन को तनावमुक्त रखने तथा खुशी व आनंद का एहसास हेतु विभिन्न सुझाव दिए। मास्टर ट्रैनर श्री गणेश कनाड़े भी इस दौरान उपस्थित थे। श्री मंसारे ने जीवन में आनंद का महत्व विषय पर भी गतिविधियां कराई। प्राचार्य के एस के भालेराव  ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम तनाव दूर करने में मददगार सिद्ध होगा। 

No comments:

Post a Comment