जेल में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे है उपाय
खण्डवा 19 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस से बचाव की मुहिम में खण्डवा का जेल प्रषासन भी सक्रिय है। जेल अधीक्षक श्री प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि जेल पर आने वाले नए बंदियों को प्रवेश के साथ ही उन्हें नहलाए जाने तथा उन्हें स्वच्छ धुले कपड़े पहनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। बंदियों को आवश्यतानुसार नए कपड़े भी उपलब्ध कराये जा रहे है। उन्होंने बताया कि नए बंदियों को 31 मार्च तक अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही बंदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से कराई जा रही है। बंदियों के परिजनों से मुलाकात के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है कि इस वायरस के संक्रमण से कैसे बचाव करें। इसके अलावा जेल में प्रवेश के समय सभी के हाथ धुलाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment