कक्षा 9 व 11वीं का रिजल्ट आज, घर पर ही विद्यार्थी देख सकेंगे अपना रिजल्ट
खण्डवा 22 मार्च, 2020 - सभी शासकीय स्कूलों के कक्षा 9 वी व 11वी का वार्षिक परीक्षाफल सोमवार 23 मार्च को घोषित किया जायेगा। सभी स्कूलों द्वारा इस रिजल्ट को स्कूल शिक्षा विभाग के विमर्श पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी ने जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं व 11 वीं सभी विद्यार्थियो व उनके पालकों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण व वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार वे अपना परीक्षाफल www.vimarsh.mp.gov.in के होमपेज पर जिले, ब्लॉक व स्कूल का नाम सेलेक्ट कर रिजल्ट देख सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि घर पर रहकर ही रिजल्ट देखें स्कूलों में न जायें।
No comments:
Post a Comment