Tuesday, 17 March 2020

जनसुनवाई में 83 नागरिकों ने जमा कराये अपने आवेदन

जनसुनवाई में 83 नागरिकों ने जमा कराये अपने आवेदन 


खण्डवा 17 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए परम्परागत जनसुनवाई कार्यक्रम आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित होने से नागरिकों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन संकलित करने के लिए कलेक्ट्रेट के प्रमुख द्वार पर एक बॉक्स रखवा दिया गया है। मंगलवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 1 बजे के बीच कलेक्ट्रेट के इस बॉक्स में कुल 83 नागरिकों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाले, जिसकी पावती नियुक्त कर्मचारियों ने आवेदकों को मौके पर ही दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवेदकों की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment