Monday, 16 March 2020

हाईस्कूल के विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में 799 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल के विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में 799 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

खण्डवा 16 मार्च, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल की इस वर्ष की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि आज सम्पन्न हुई हाई स्कूल परीक्षा में जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों पर विभिन्न विषयों के कुल 18878 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से 18079 परीक्षार्थी उपस्थित व 799 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान 4 नकल प्रकरण शासकीय आवासीय उ.मा.वि. आशापुर विकासखण्ड खालवा में जिला स्तरीय उड़नदस्ते द्वारा बनाए गए। उन्होंने बताया कि शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इसी प्रकार दोपहर पाली में दिव्यांग परीक्षार्थियों के हाईस्कूल विज्ञान व हायर सेकेण्डरी इतिहास विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें कुल दर्ज 20 परीक्षार्थियों में से सभी 20 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment