Thursday, 12 March 2020

गन्ने के रस की दुकानों के निरीक्षण के दौरान 3 बाल श्रमिक चिन्हित किए गए

गन्ने के रस की दुकानों के निरीक्षण के दौरान 3 बाल श्रमिक चिन्हित किए गए
श्रम विभाग ने बाल श्रम अधिनियम के तहत की कार्यवाही

खण्डवा 12 मार्च, 2020 - बालक एवं कुमार श्रमिक प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत खण्डवा शहर में स्थित मधुषाला का गठित बाल श्रमिक दल द्वारा विभिन्न संस्थाओं में कार्यवाही की गई। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि दल द्वारा जिन संस्थाओं का निरीक्षण किया गया, उनमें जय अम्बे मधुषाला इंदिरा चौक, माही ज्यूस जसवाड़ी रोड माता चौक शामिल है। इसके अलावा श्री महालक्ष्मी मधुषाला माता चौक, साई ज्यूस पाईंट जसवाड़ी रोड माता चौक, शीतल मुधषाला घंटाघर चौक हनुमान मंदिर के पास , जय श्री दादाजी ज्यू सेंटर जलेबी चौक एवं महाकाल ज्यूस सेंट इंदौर रोड का भी दल द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्हांेने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान जलेबी चौक खण्डवा पर संचालित जय श्री दादाजी ज्यूस सेंटर पर 1 बालक कार्य करते पाया गया। इस बाल श्रमिक को मुक्त करते हुए नियोजक के विरूद्ध बालक एवं कुमार श्रम अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज कर बालक को बाल कल्याण समिति खण्डवा के सुपुर्द किया गया, जिसे बाल कल्याण समिति द्वारा सम्प्रेक्षण ग्रह गणेष तलाई में भेजा गया। इस कार्यवाही के दौरान श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक श्री अमित कुमार डोडवे, खुषबू मण्डलोई, चंचल पंवार, चाइल्ड लाइन से प्रमोद त्रिताड़े एवं सत्यम नामदेव मौजूद थे।
इसके अलावा गुरूवार को नगर निगम खण्डवा अंतर्गत सिनेमा चौक, घंटाघर, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर अधिनियम के अंतर्गत गठित दल द्वारा निरीक्षण किए गए तथा क्षेत्र में बाल श्रमिक प्रतिबंधित संबंधी सूचना चस्पा किये गये। इस दौरान जय अम्बे ज्यूस सेंटर में भी 2 बालक कार्यरत पाये गये। श्रम विभाग द्वारा संस्था मालिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर बाल श्रमिको को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

No comments:

Post a Comment