Monday, 23 March 2020

कोविड-19 के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

कोविड-19 के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

खण्डवा 23 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित प्रकोप से बचाव एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2225990 है। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया को बनाया गया है। इस कन्ट्रोल रूम में 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह नियंत्रण कक्ष 14 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। 

No comments:

Post a Comment