Sunday, 15 March 2020

खण्डवा, बुरहानपुर सहित 13 जिलों में नलजल योजनाओं से घर घर पहुँचेगा पेयजल

खण्डवा, बुरहानपुर सहित 13 जिलों में नलजल योजनाओं से घर घर पहुँचेगा पेयजल

खण्डवा 15 मार्च, 2020 - प्रदेश के 13 जिलों के 4022 गाँव में 15 समूह नल-जल योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को घरेलू नल कनेक्शन दिये जाएंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इसके लिये 7855 करोड़ की कार्य योजना तैयार की है, जिसका क्रियान्वयन राज्य जल निगम द्वारा किया जायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार खण्डवा, खरगौन, बुरहानपुर व सागर जिलों के 362 गाँव में एन.डी.बी. सहायतित परियोजना में दो समूह नल-जल योजनाएँ क्रियान्वित की जायेंगी। इन दोनों योजनाओं पर करीब 556 करोड़ की राशि खर्च होगी। इन योजनाओं में खण्डवा, खरगौन एवं बुरहानपुर जिले के 86 गाँव के लिए अपरवेदा समूह नल-जल योजना शामिल है। जबकि सागर जिले के 276 गाँव में मडि़या (राहतगढ़-जैसी नगर) समूह नल-जल योजना शामिल है।

No comments:

Post a Comment