आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर अवैध शराब जप्त की
खण्डवा 7 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंदरियाल के निर्देशन में पुनासा के फोकटपुर एवं मोहना में मोहना-सनावद रोड से दाएं नाले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों एवं अवैध अड्डों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान छापामार कार्यवाही करते हुए कुल 9 प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया। कार्यवाही में 35 लीटर हाथ भट्टी शराब व 1050 किलो महुआ लहान जप्त किया, जिसका मूल्य लगभग 56000 हजार रुपये के है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जय सिंह ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक श्री अंकित सोलंकी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment