आयुष्मान भारत निरामयम म.प्र. योजना के तहत् नारे लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न
खण्डवा 14 फरवरी, 2020 - आयुष्मान भारत निरामयम म.प्र. योजना के जन-जागरूकता के लिए नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड खालवा के आवासीय स्कूल आषापुर में किया गया। नारे लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों में निलेष पिता लखनलाल कक्षा 11वी को प्रथम पुरूस्कार 500 रू., द्वितीय पुरूस्कार लिमका रामसेवक कक्षा 11वी को 300 रू. और तृतीय पुरूस्कार आरती पिता कैलाष कक्षा 11वी को रू. 200 प्राप्त किये। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रषस्ती पत्र बी.एम.ओ. खालवा डॉ. शैलेन्द्र कटारिया एवं आवासीय स्कूल आषापुर की प्राचार्य श्रीमती मालती मालवीय द्वारा प्रदान किये गये।

No comments:
Post a Comment