Thursday, 13 February 2020

ग्राम कोहदड़ में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

ग्राम कोहदड़ में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

खण्डवा 13 फरवरी, 2020  - ग्राम पंचायत भवन कोहदड़ में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग और अक्षय परियोजना के सहयोग से संभावित क्षय रोग मरीजों के लिए षिविर आयोजित किया गया। इस दौरान संभावित 26 मरीजों के स्पूटम कलेक्षन किए गए। षिविर में 156 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा 8 मरीजों को सीबीएनईईटी के लिए जिला क्षय नियंत्रण केन्द्र जिला चिकित्सालय खंडवा रेफर किया, 2 मरीजों का क्लीनिकल उपचार मेडिकल ऑफिसर द्वारा शुरू कराया गया। षिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष द्विवेदी ने सेवायें दीं। 

No comments:

Post a Comment