AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 February 2020

बेरोजगार युवाओं को दिया जायेगा निःशुल्क कौशल विकास रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

बेरोजगार युवाओं को दिया जायेगा निःशुल्क कौशल विकास रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

खण्डवा 10 फरवरी, 2020 -  सेन्टर फॉर रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉरमेंस (क्रिस्प), जो कि मध्यप्रदेष सरकार के तकनीकी षिक्षा एवं कौषल विकास विभाग की एक स्वायत्त संस्थान है, जिसके द्वारा भारत सरकार के स्किल इंडिया मिषन के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु कौषल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रषिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद््देष्य बेरोजगार युवाओं में तकनीकी रोजगारोन्मुखी दक्षता प्रदान करना है ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर अपना जीवनयापन कर सकें। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम विभिन्न विधाओं में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, मषीनिस्ट (सी.एन.सी. ऑपरेटर), दो एवं तीन पहिया वाहनों की मरम्मत एवं रखरखाव, चार पहिया वाहनों की मरम्मत एंव रखरखाव , टैªक्टर की मरम्मत एवं रखरखाव शामिल है। इस सम्बंध में संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेष शर्मा ने बताया कि क्रिस्प द्वारा पिछले 10 वर्षों में लगभग 25 हजार बेरोजगार युवाओं जो कि पिछड़े वर्ग, ग्रामीण क्षेत्र से, स्कूल छोड़ चुके हैं उन्हें कौषल प्रषिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं एवं उनमें से 70 प्रतिषत से अधिक को रोजगार से भी जोड़ा गया है। क्रिस्प मध्यप्रदेष सरकार एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के लिये विभिन्न प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। क्रिस्प सभी क्षेत्रों में उच्च तकनीकी के उपकरणों से सुसज्जित है एवं उद्योंगों से सम्बंिधंत है। आधुनिक तकनीक पर प्रषिक्षण दिया जाता है। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः रहवासी हैं एवं प्रषिक्षणार्थियों के ठहरने एवं भोजन का व्यय क्रिस्प द्वारा वहन किया जायेगा। प्रषिक्षण के उपरान्त रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु www.crispindia.com  अथवा क्रिस्प के अधिकारी श्री राजेष माहेष्वरी से मोबाइल नम्बर 9425302725 पर सम्पर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment