Thursday, 13 February 2020

उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने लगी है पहले से बेहतर सुविधाएं

उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलने लगी है पहले से बेहतर सुविधाएं 

खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने स्थानीय रायचंद्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय का विगत दिनों निरीक्षण किया तो उन्हें वहां कई समस्याएं दिखी, जिनके निराकरण के लिए उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को दिषा निर्देष दिए। इन निर्देषों के बाद विद्यालय में विकास कार्यो की बाढ़ सी आ गई है। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में डामरीकृत मार्ग निर्मित कराया जा चुका है। शाला भवन के 3 कक्षों की छत मरम्मत कराकर रंगाई पुताई भी करा दी गई है। वर्चूअल क्लास रूम को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। जीव विज्ञान की प्रयोगषाला में अब प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को षिक्षा दी जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालय में कला संकाय प्रारंभ करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार शुरू कर दिया है। स्कूल परिसर में स्थित शौचालयों के नवनिर्माण के लिए नगर निगम के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है तथा स्कूल परिसर में स्थित बॉस्केटबॉल मैदान को और अधिक बेहतर बनाया जा रहा है। स्कूल परिसर में स्थित ई लायब्रेरी प्रारंभ हो चुकी है तथा पुरानी लायब्रेरी को रीडिंग रूम के रूप में विकसित किया जा रहा है। 
उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के परिसर में खेलकूद गतिविधियां बढ़ाने के लिए बेडमिंटन व टेनिस का प्रषिक्षण प्रारंभ किया गया है। विद्यालय परिसर को गांधी जयंती के अवसर पर पॉलिथिन मुक्त व तम्बाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है। संस्था परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक को व्यवस्थित करा दिया गया है। संस्था परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देष्य से पेड़ पौधो को संरक्षित करने के लिए चबूतरे निर्मित कराये गए है। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। आगामी सत्र में उत्कृष्ट विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी विद्यार्थियों को मिलने लगेगी। 
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि बलड़ी के उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियो के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु ट्यूबवेल लगवा दिया गया है।  उत्कृष्ट विद्यालय के पुस्तकालय के लिए अलमारियों व पुस्तके खरीद ली गई है तथा पुस्तकालय के लिए कक्ष का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विद्यार्थियों को स्वच्छता की सीख देने के लिए विद्यालय के सभी कक्षों में डस्टबिन रखवाये गये है। उत्कृष्ट विद्यालय किल्लौद में 8 कम्प्यूटर उपलब्ध हो गए है, जिनकी मदद से यहां के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने लगी है। भवन सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है तथा विद्यालय परिसर में नये शौचालय बनवाये गए है। इसके अलावा हरसूद के उत्कृष्ट विद्यालय में भी कम्प्यूटर प्रयोगषाला 8 कम्प्यूटर के साथ प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में जीव विज्ञान की प्रयोगषाला भी तैयार हो गई है तथा पुस्तकालय की व्यवस्था भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो गई है। इसके अलावा छैगांवमाखन के उत्कृष्ट विद्यालय में वर्चुअल क्लास की सुविधा शुरू हो गई तथा विज्ञान प्रयोगषाला भवन का मरम्मत व पुताई कार्य करा लिया गया है। पंधाना उत्कृष्ट विद्यालय की पुताई का कार्य भी कराया जा चुका है तथा विद्यालय के फर्नीचर की रिपेयरिंग भी कराई जा चुकी है। उत्कृष्ट विद्यालय पुनासा के रंगरोगन व सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराये गए है तथा प्रत्येक कक्ष में पंखे तथा प्रयोगषाला में आवष्यक उपकरणों की व्यवस्था भी की गई है। 

No comments:

Post a Comment