ताइक्वांडो एवं कुश्ती खेलों के लिए खिलाड़ी हुए चयनित
खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - भारतीय खेल प्राधिकरण खेल प्रशिक्षण केंद्र खंडवा में कुश्ती एवं ताइक्वांडो खेलों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया सोमवार को गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम एवं पीडब्ल्यूडी हॉल सिविल लाइन में आयोजित हुई। इस प्रवेश प्रक्रिया में 12 से 18 साल की उम्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। इस प्रवेश प्रक्रिया में ताइक्वांडो में 21 खिलाड़ी कुश्ती में 25 खिलाड़ी भाग लेकर शारीरिक एवं संबंधित खेल का प्रदर्शन किया है। इस चयन प्रक्रिया में खिलाडि़यों का शारीरिक एवं संबंधित खेल के बारे में परीक्षण किया गया है। इस परीक्षण में 30 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, वर्टिकल जंप के साथ साथ संबंधित खेल का भी परीक्षण किया गया। प्राधिकरण के प्रभारी श्री सोमेश्वर राव ने बताया कि चयन प्रक्रिया में चयनित खिलाडि़यों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए डे बोर्डिंग योजना के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment