AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 February 2020

मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध न करवाने पर

मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध न करवाने पर
रोजगार सहायकों का 15 दिन का कटेगा वेतन, उपयंत्रियों को चेतावनी पत्र जारी

खण्डवा 11 फरवरी, 2020 - महात्मा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जॉबकार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाये जाने एवं ग्राम पंचायत द्वारा माह फरवरी 2020 के 4 सप्ताह हेतु मस्टर रोल जारी नहीं करने पर जनपद पंचायत खण्डवा की ग्राम पंचायत, मछौडी रैयत,  जनपद पंचायत, पंधाना की ग्राम पंचायत मोहनपुर एवं सुतारखेडा तथा जनपद पंचायत, पुनासा की ग्राम पंचायत, मथेला एवं एखण्ड के ग्राम रोजगार सहायक को माह फरवरी 2020 में 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह ने दिए है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के स्वीकृत लेबर बजट में सबसे कम प्रगति वाले 11 जिले के उपयंत्रियों श्री पौरस बामनिया, श्री यतिन्द्र सोनवाने, श्री महेश कटारे, श्री सुनील सिंह, श्री राजेश झारोला, श्री खालिद खान, श्री प्रमोद साहू, श्री संतोष अहिरवार, श्रीमती श्वेताली लुक, श्री विमल गंगराडे, श्री लोकेन्द्र रावत, को निर्धारित लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने हेतु अंतिम रूप से चेतावनी पत्र जारी किया गया है। 

No comments:

Post a Comment