कार्यषाला में किसानों को दी गई खेती की नई नई तकनीकों की जानकारी
खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सिपा संस्था द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इसमें आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा सिपा संस्था द्वारा इस वर्ष किए गए कार्यों का ब्यौरा कार्यक्रम समन्वयक श्री विकेश कुमार द्वारा विभाग एवं किसानों के सामने रखा गया तथा आने वाले वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई । कार्यक्रम में कृषि विभाग से सहायक संचालक श्रीमती कविता गवली द्वारा एनएफएसएम योजना, बीज वितरण तथा अन्य कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया गया। इस दौरान कृषि विकास अधिकारी श्री ईश्वर वास्कले द्वारा किसानों को मिट्टी परीक्षण से होने वाले लाभ, मिट्टी परीक्षण करने का तरीका तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ सुभाष रावत द्वारा किसानों को गेहूं, चना ,सोयाबीन, कपास आदि फसलों की नवीनतम कृषि प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसानों को डीकंपोजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। आत्मा विभाग से ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री शैलेंद्र चौहान ने किसानों को किसान मानधन योजना के बारे में जानकारी दी तथा जिले से आए विभिन्न प्रगतिशील किसानों द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल मॉड्यूल प्रशिक्षण से हुए लाभ को दूसरे उपस्थित किसानों के साथ साझा किया गया।
No comments:
Post a Comment