ओंकारेष्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा पर विषेष ध्यान दें
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मंदिर ट्रस्ट की बैठक में दिए निर्देष
खण्डवा 12 फरवरी, 2020 - ओंकारेष्वर मंदिर ट्रस्ट की आय बढ़ाने के लिए आवष्यक उपाय किए जायें तथा मंदिर ट्रस्ट ज्योतिर्लिंग दर्षन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर विषेष ध्यान दें। यह निर्देष कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में दिए। इस दौरान एसडीएम पुनासा डॉ. ममता खेड़े के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष श्री अंतर सिंह बारे, मंदिर के मेनेजमेंट ट्रस्टी श्री राव देवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और कार्य कराये जायें। उन्होंने मंदिर की दानपेटी खोलते वक्त तथा प्राप्त दान राषि की गणना के समय वीडियोग्राफी कराने के निर्देष भी दिए। एसडीएम डॉ. खेड़े ने इस अवसर पर बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ओंकारेष्वर में श्रद्धालुओं के लिए लाइट साउण्ड प्रजेन्टेंषन के लिए प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें 90 प्रतिषत व्यय वे करेंगे तथा 10 प्रतिषत व्यय मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जाना है। इस पर सभी ने सर्वसम्मत्ति से सहमति दी। एसडीएम डॉ. खेड़े ने ओंकारेष्वर शहर व मंदिर परिसर में वॉटर एटीएम के लिए भी प्राप्त प्रस्ताव की जानकारी बैठक में दी, जिस पर ट्रस्ट के सदस्यों ने सहमति जताई। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में अमानती सामान ग्रह व जूता चप्पल स्टेण्ड का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए भी आम सहमति से निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मंदिर परिसर के विकास के लिए किसी एक आर्किटेक्ट को अधिकृत करने की बात कही तथा मंदिर के लिए की गई खरीदी में भण्डारक्रय नियमों का पालन करने के लिए कहा। बैठक में मंदिर परिसर में संगमरमर के नंदी की स्थापना का भी निर्णय लिया गया।

No comments:
Post a Comment