Monday, 10 February 2020

सभी राजस्व अधिकारी वसूली कर पर विषेष ध्यान दें - कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल

सभी राजस्व अधिकारी वसूली कर पर विषेष ध्यान दें
- कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल

कम वसूली करने वाले एसडीएम व तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस होंगे जारी 


खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे राजस्व वसूली बढ़ायें। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्दिकी को निर्देष दिए कि जिला सहकारी बैंक के 10 सबसे बड़े डिफाल्टर्स जिन्होंने 50 लाख से अधिक के ऋण ले रखें है, लेकिन जानबूझकर ये ऋण चुकाने में रूचि नही ले रहे हैं। ऐसे 10 लोगों  को वसूली हेतु नोटिस भेजे तथा आर.आर.सी. जारी कर राजस्व अधिकारियों के माध्यम से सख्ती से वसूली करें। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक के 4 वरिष्ठ अधिकारी चारों एसडीएम के साथ नियमित रूप से बैठक कर ऋण वसूली की तैयारियों पर नियमित चर्चा करें और वसूली को बढ़ायें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए कि बड़े बकायादारों की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही भी की जायें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, एसडीएम हरसूद श्री परीक्षित झांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार , जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी एसडीएम को निर्देष दिए कि वे अपने भ्रमण के दौरान गेहूं खरीद केन्द्रों व गेंहू उपार्जन के लिए बनाए गए पंजीयन केन्द्रों का भी नियमित निरीक्षण करें तथा वहां किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। बैठक में बताया गया कि षिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विभाग सहित सभी बड़े विभागों में स्थापना व लेखा शाखा के लिपिकों की शाखाओं में परिवर्तन कर दिया गया है। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने आंगनवाडि़यों में साफ सफाई तथा आंगनवाडि़यों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने के लिए महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाडि़यों में जो सामग्री की आवष्यकता हो उसे खरीदने की कार्यवाही तत्काल की जायें। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय पंधाना में विकास कार्यो के लिए सीएसआर फण्ड से एनएचडीसी द्वारा लगभग 1 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। उन्होंने ये कार्य शीघ्रता से कार्य प्रारंभ कराने के निर्देष कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री सतीष शर्मा को दिए।  उन्होंने बैठक में निर्देष दिए कि सभी अधिकारी कर्मचारी लोक सेवक एप के स्थान पर शासन का ‘‘सार्थक‘‘ एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें तथा  इसी एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। ई गर्वनेस जिला प्रबंधक ने बताया कि सार्थक एप के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवष्यक प्रषिक्षण दे दिया गया है।

No comments:

Post a Comment