असंचारी रोग निदान एवं उपचार षिविर 8 फरवरी को
खण्डवा 6 फरवरी, 2020 - कैंसर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 8 फरवरी को जिला चिकत्सालय में असंचारी रोग निदान एवं उपचार षिविर का आयोजन किया जायेगा। षिविर में कैंसर, हाईपर टेंषन, डायबिटीज, ह्दय रोग, सिकलसेल एनिमिया, थैलेसेमिया जैसी गंभीर बीमारीयों के संभावित एवं ग्रसित मरीजों को चिन्हांकित कर उन्हें परामर्ष एवं उपचार लाभ दिया जायेगा। असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विजय मोहरे ने बताया कि षिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के नये भवन के क़क्ष क्रमांक 21, 22, 23 एवं 24 में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। इस षिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरूष आकर सलाह, जॉंच एवं उपचार का लाभ निःषुल्क प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने इन बीमारीयों से पीडि़त और संभावित मरीजों से अधिकाधिक संख्या में पहुॅंच कर षिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment