AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 February 2020

नर्मदा पेयजल योजना के लिए 80 करोड़ रू. से अधिक राषि स्वीकृत

नर्मदा पेयजल योजना के लिए 80 करोड़ रू. से अधिक राषि स्वीकृत 
खण्डवा में 100 बिस्तरीय मातृ एवं षिषु अस्पताल हेतु 20 करोड़ रू. स्वीकृत किए
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने मूंदी में की घोषणा

खण्डवा 7 फरवरी, 2020 - प्रदेष के स्वास्थ्य मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को खण्डवा शहर की नर्मदा पेयजल योजना की पाइप लाइन बार-बार फूटने से नागरिकों को होने वाली परेषानी के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि नर्मदा पेयजल पाइप लाइन में आवष्यक सुधार के लिए 84.88 करोड़ रूपये का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा राज्य शासन को भेजा गया है, जिसमें 67.88 करोड़ रूपये पंपिंग मेेन राइजिंग पाइप लाइन बदलने पर खर्च होने का प्रस्ताव है, शेष राषि खण्डवा शहर की पुरानी डिस्ट्रीब्यूषन नेटवर्क पाइप लाइन के सुदृढ़ीकरण पर व्यय होगी। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने नगर निगम के इस प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि चारखेड़ा से नर्मदा जल व्हाया जावर पाइप लाइन के माध्यम से खण्डवा तक आयेगा। उन्होंने बताया कि इस पाइप लाइन से शहर के नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण हो जायेगा। 
     प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर खण्डवा में 100 बिस्तरीय जिला स्तरीय मातृ एवं षिषु अस्पताल के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में स्थित लेडी बटलर अस्पताल अब काफी पुराना हो चुका है। शहर की वर्तमान जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए एक 100 बिस्तरीय मातृ एवं षिषु अस्पताल की आवष्यकता पिछले काफी समय से अनुभव की जा रही थी। खण्डवा शहरवासियों की इस समस्या के निराकरण के लिए प्रदेष सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 20 करोड़ रूपये स्वीकृत करने का निर्णय लिया है, जिससे जिले की महिलाओं एवं षिषुओं के उपचार के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स की भर्ती की गई, जिसमें से 9 डॉक्टर्स खण्डवा जिले को मिले है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन के तहत भी 5 डॉक्टर्स की पदस्थापना खण्डवा में हुई है। साथ ही जिले में पिछले दिनों 38 स्टॉफ नर्स, 36 एएनएम तथा 43 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना भी हुई है, जिससे खण्डवा जिले में स्वास्थ्य विभाग में अब पर्याप्त चिकित्सक व पैरामेडिकल उपलब्ध हो गया है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि ओंकारेष्वर तीर्थस्थल के विकास के लिए प्रदेष सरकार ने 156 करोड़ रूपये की कार्य योजना पिछले दिनों स्वीकृत की है, इससे ओंकारेष्वर में ज्योतिर्लिंग दर्षन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी। 

No comments:

Post a Comment