495 दिव्यांगों के बने यूडीआईडी कार्ड, 836 के बने विकलांगता प्रमाण पत्र
खण्डवा 13 फरवरी, 2020 - जिला प्रषासन खण्डवा द्वारा दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण के लिए विषेष ध्यान दिया जा रहा है। गत 3 महीनों में जिले में 495 दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए है। इसके अलावा 836 दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र तथा 238 को बस किराये में 50 प्रतिषत छूट संबंधी बस पास बनाकर दिए गए है। खण्डवा जिला प्रषासन यूडीआईडी कार्ड तैयार करने पर प्रदेष में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि एक बार यूडीआईडी कार्ड बन जाने के बाद दिव्यांगजनों को अन्य किसी पहचान पत्र , प्रमाण पत्र या दस्तावेज की आवष्यकता नही होती है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड स्तर पर षिविर लगाए गए तथा विष्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय षिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें यूडीआईडी कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र व बस पास तैयार कर दिव्यांगजनों को दिए गए।
No comments:
Post a Comment