जनगणना कार्यो के संबंध में दो दिवसीय प्रषिक्षण 17 व 18 फरवरी को
खण्डवा 14 फरवरी, 2020 - जनगणना 2021 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाना है। जनगणना कार्यो को समय सीमा में संपादित कराने के उद्देष्य से जिला स्तरीय अधिकारियों को 17 से 18 फरवरी तक प्रषिक्षण आयोजित किया गया है। जिला जनगणना अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि यह प्रषिक्षण स्थानीय एस.एन. कॉलेज में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5 बजे आयोजित किया जायेगा। उन्होंने इस प्रषिक्षण से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही प्राचार्य एस.एन. कॉलेज को प्रषिक्षण स्थल पर एल.सी.डी., प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर मय स्क्रीन व ऑपरेटर तथा बैठक की व्यवस्था करने के निर्देष दिए है।
No comments:
Post a Comment