पल्स पोलियो अभियान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
खण्डवा 11 जनवरी, 2020 - पल्स पोलियो अभियान के तहत 19 जनवरी 2020 को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलिया रोधी दवाई पिलाई जायेगी। यह अभियान 3 दिन चलेगा जिसमें पहले दिन 19 जनवरी को टीकाकरण बूथ पर ही अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। अभियान के दूसरे व तीसरे दिन क्रमषः 20 व 21 जनवरी को बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान के संबंध में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को स्थानीय महादेव गढ़ स्थित आंगनवाड़ी भवन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन के सेठिया व उप मीडिया अधिकारी श्रीमती लीला मंडलेकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के सभी सुपरवाइजर्स भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment