Wednesday, 8 January 2020

आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ के तहत ग्राम जावर में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ के तहत ग्राम जावर में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न

खण्डवा 8 जनवरी, 2020 - आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ मध्यप्रदेश के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में 8 जनवरी को आयोजित स्वास्थ्य षिविर में 432 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया और निःषुल्क दवाईयां दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि षिविर में 159 पुरूष व 273 महिला ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिसमें 70 मरीजों को जिला स्तरीय स्वास्थ्य षिविर में इलाज के लिए रैफर किया गया। षिविर में आयुष्मान भारत निरामयम् म.प्र. के पात्र 50 हितग्राहियों के गोल्डन कार्ड भी बनाये गये। षिविर में डॉ. अमित गनावा, डॉ. महेन्द्र मौर्य, डॉ. सारिका राठौर, डॉ. रूपेष अग्रवाल द्वारा इलाज किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि प्रत्येक चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रू. तक का आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ मध्यप्रदेश योजनांतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। इलाज की सुविधा शासकीय चिकित्सालय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं म.प्र. में चिन्हित निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। योजना का लाभ देशभर के चिन्हित शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में भी उपलब्ध है। निःशुल्क हेल्पलाईन  नम्बर 18002332085 या 14555 पर सम्पर्क करें।  षिविर मंे आये हितग्राहियों एवं उनके परिजनों को आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना, जननी षिषु सुरक्षा कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण आदि की जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment