Sunday, 12 January 2020

‘‘युवा दिवस‘‘ के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न

‘‘युवा दिवस‘‘ के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न



खण्डवा 12 जनवरी, 2020 - स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में सूर्य-नमस्कार जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों, आश्रम-शालाओं सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। जिले के सभी स्कूलों में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बडी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। खण्डवा मंे जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में आकाशवाणी द्वारा प्रसारित स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी संस्मरण सुनवाए गए। इस दौरान खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, नगर निगम आयुक्त हिमांषु सिंह, डॉ. मुनीष मिश्रा ने छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का षुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, षिक्षकों व अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं की तत्पष्चात उपस्थित विद्यार्थियों को प्राणायम कराया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत गायन के साथ हुआ जबकि समापन राष्ट्रगान गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया। इसके अलावा मूंदी व पंधाना सहित जिले के विभिन्न स्कूलों में भी स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

No comments:

Post a Comment