Tuesday, 7 January 2020

पेंशनर्स के लंबित दावों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर 13 जनवरी से

पेंशनर्स के लंबित दावों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर 13 जनवरी से

खण्डवा 7 जनवरी, 2020 - संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार संभाग के सभी जिलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न दावों के त्वरित निराकरण के लिये जिला पेंशन कार्यालयों में जिलेवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पेंषन अधिकारी श्री आर.एस. गवली ने बताया कि इस शिविर में वेतन निर्धारण, अवकाश नगदीकरण, परिवार कल्याण निधि तथा समूह बीमा, सामान्य व विभागीय भविष्य निधि, पेंशन भुगतान आदेश, ग्रेच्युटी आदि के लम्बित दावों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। 
  जिला पेंषन अधिकारी श्री गवली ने बताया कि इन षिविरों के लिए जो तिथि निर्धारित की गई है, उनमें खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2020 तक शिविर आयोजित होंगे। जबकि इंदौर, धार, खरगोन और झाबुआ में ये षिविर 20 जनवरी से 25 जनवरी 2020 तक आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का पर्यवेक्षण संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा एवं संभागीय पेंशन अधिकारी इंदौर संभाग द्वारा किया जायेगा। शिविर में संबंधित जिले के कोषालय का दल भी उपस्थित रहेगा। 

No comments:

Post a Comment