पेंशनर्स के लंबित दावों के निराकरण हेतु विशेष शिविर 13 से 17 जनवरी तक
खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - संभाग के सभी जिलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न दावों के त्वरित निराकरण के लिये जिला पेंशन कार्यालयों में जिलेवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देष दिए है कि उनके अधीनस्थ कार्यालयों में दिसम्बर माह तक सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों के पेंषन प्रकरणों का निराकरण इन षिविरों में कराया जाये।
जिला पेंषन अधिकारी श्री आर.एस. गवली ने बताया कि इस शिविर में वेतन निर्धारण, अवकाश नगदीकरण, परिवार कल्याण निधि तथा समूह बीमा, सामान्य व विभागीय भविष्य निधि, पेंशन भुगतान आदेश, ग्रेच्युटी आदि के लम्बित दावों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खण्डवा में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2020 तक यह शिविर आयोजित होंगा। इन शिविरों का पर्यवेक्षण संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा एवं संभागीय पेंशन अधिकारी इंदौर संभाग द्वारा किया जायेगा। शिविर में संबंधित जिले के कोषालय का दल भी उपस्थित रहेगा।
No comments:
Post a Comment