AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 January 2020

नए मदरसों और समिति का ऑनलाइन पंजीयन 10 से 31 जनवरी तक

नए मदरसों और समिति का ऑनलाइन पंजीयन 10 से 31 जनवरी तक

खण्डवा 7 जनवरी, 2020 - शिक्षा सत्र 2020-21 के लिये नवीन मदरसों के पंजीयन और समिति पंजीयन के लिये 10 जनवरी से 31 जनवरी तक एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल सेवा केन्द्रों पर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। नवीन मदरसा पंजीयन के आवेदन संबंधी फार्मेट, विस्तृत जानकारी एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर मदरसा बोर्ड के पृष्ठ के डाउनलोड मेन्यू में ‘‘न्यू मदरसा रजिस्ट्रेषन इंस्ट्रक्षन लिंक‘‘ एवं मदरसा बोर्ड की वेबसाइट  www.mpmb.org.in  पर उपलब्ध है। आवेदक नवीन मदरसे का आवेदन एमपी ऑनलाइन लिमिटेड के ऑनलाइन पोर्टल सेवा के कियोस्क के माध्यम से उपरोक्त तिथियों तक आवेदन कर सकते है।

No comments:

Post a Comment