AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 4 December 2019

जावर में मानसिक रोग उपचार शिविर संपन्न

जावर में मानसिक रोग उपचार शिविर संपन्न

खण्डवा 4 दिसम्बर, 2019 - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सिविल सर्जन डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जावर में मानसिक रोग जांच, उपचार एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें जिला चिकित्सालय खंडवा के मानसिक रोग चिकित्सक डॉक्टर संजय इंगले द्वारा सफलतापूर्वक 28 महिलाओं सहित कुल 50 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इस अवसर पर उप जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती लीला मंडलेकर ,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ योगेश सोनी, आयुष चिकित्सक डॉक्टर कहकशा खान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment