Tuesday, 10 December 2019

जेल में बंदियों को प्रतिदिन मिलने वाली राशि में वृद्धि की गई

जेल में बंदियों को प्रतिदिन मिलने वाली राशि में वृद्धि की गई

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 - प्रदेष सरकार जेल मंत्री श्री बाला बच्चन ने बताया कि जेल में रहने वाले बंदियों को प्रतिदिन मिलने वाली राशि 45 रूपये को बढ़ाकर 48 रूपये करने का निर्णय शासन ने लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेष की जेलों में आवष्यकता अनुसार नई बेरके निर्मित की जा रही है। उन्होंने बताया कि नई बेरकों के निर्मित हो जाने से बैरक में रहने वाले बंदियों को आसानी होगी। 

No comments:

Post a Comment