एड्स के प्रति जागरूकता के लिये औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान में कार्यक्रम सम्पन्न
खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 - औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान महिला व औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान खण्डवा में शनिवार को जिला एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा एड्स एच.आई.वी. जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एड्स व एचआईवी कउन्सलर जितेन्द्र प्रजापति द्वारा विद्यार्थियों को प्रति जागरूक एवं बचाव की जानकारी दी। इसके बाद प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। एड्स के प्रति जागरूक करने के लिये छात्राओं से हस्ताक्षर भी करवाऐ इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. नितिन कपूर, औद्योगिक प्रषिक्षण के प्राचार्य बी.एल.राजपूत एवं स्टाफ मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment