‘‘मातृ वंदना सप्ताह‘‘ के तहत रैली सम्पन्न
खण्डवा 5 दिसम्बर, 2019 - केन्द्र सरकार द्वारा जनवरी 2017 से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला स्तर पर ‘‘मातृ वंदना सप्ताह’’ 2 से 8 दिसंबर 2019 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सुचारू संचालन हेतु ‘‘मातृ वंदना सप्ताह’’ अतर्गत बुधवार को सुबह नगर निगम चौराहा खण्डवा से प्रभात रैली का आयोजन किया किया गया। प्रभात रैली में विभाग से सहायक संचालक श्रीमती मीना कान्ता इक्का, परियोजना अधिकारी खण्डवा शहरी श्रीमती पूजा राठौर, प्रभारी परियोजना अधिकारी खण्डवा ग्रामीण श्रीमती सुनिती कनौजिया एवं परियोजना खण्डवा शहरी एवं गामीण से समस्त पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकताओ द्वारा प्रभात रैली मे भाग लिया गया व आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा हितग्राही के घर गृह भेट के दौराण नवीन पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं पंजीयन किया गया। मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि योजना के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रह पाये तथा नवीन पात्र हितग्राहियो का इस योजना के लिए अधिक से अधिक पंजीयन हो सके।


No comments:
Post a Comment