AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 5 December 2019

ग्राम रोशनी में मानसिक रोग उपचार शिविर सम्पन्न

ग्राम रोशनी में मानसिक रोग उपचार शिविर सम्पन्न

खण्डवा 5 दिसम्बर, 2019 - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनी में मानसिक रोग जांच ,उपचार एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय खंडवा के मानसिक रोग चिकित्सक डॉक्टर संजय इंगले द्वारा कुल 52 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इस अवसर पर उप जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती लीला मंडलेकर , मेडिकल ऑफिसर डॉ राकेश खेडेकर व पी. एच.सी का स्टॉफ उपस्थित था। डॉक्टर इंगले द्वारा मानसिक रोग होने के कारणों जैसे अकेला रहना, अपने आप से बातें करना, परछाई देखना और उससे डर महसूस करना, आत्महत्या के विचार आना, अजीबोगरीब हरकतें करना, खयालों में खोए खोए रहना आदि कारणों से मानसिक विकार से ग्रसित होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं इन सब से उबरने के लिए आवश्यक उपचार कराने की सलाह दी गई, सभी लोगो को अपने आसपास ऐसे किसी लाचार को उपचार कराने हेतु प्रेरित करने की सलाह दी गई। डॉक्टर इंगले द्वारा कहा गया कि हर प्रकार के मानसिक विकार का उपचार संभव है इससे घबराए नहीं इसका इलाज करवाएं। शिविर के समापन पर एम.ओ. डॉ राकेश खेडेकर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment