बाल वैज्ञानिक आंजनेय को कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने दी शुभकामनाएँ
खण्डवा 17 दिसम्बर, 2019 - खण्डवा के सोफिया कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी आंजनेय गंगराड़े का चयन भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा त्रिवेन्द्रम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। आंजनेय ने मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल से भेंट कर उन्हें अपनी उपलब्धि के बारे में बताया। आंजनेय ने बताया कि उसने सेन्सर बेस्ड वेस्ट सेकरेषन एण्ड इट्स रिसाइकलिंग पर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जिसके आधार पर उसका चयन त्रिवेन्द्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने आंजनेय को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment