Wednesday, 11 December 2019

ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का जायजा लिया कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने

ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का जायजा लिया कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने 


खण्डवा 11 दिसम्बर,, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ने बुधवार षाम को पुलिस अधीक्षक डा. षिवदयाल सिंह के साथ तीन पुलिया व चिडिया मेैदान क्षैत्र में निर्मित होने वाले रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री, नगर निगम आयुक्त व ट्रेफिक के डी एस पी को ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने, पेयजल लाइन व बिजली लाइन षिफ्ट करने के संबंध में निर्देष दिये। उल्लेखनीय है कि तीन पुलिया के पास 40.40 करोड रु. लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। यह ओवर ब्रिज 1061.735 मीटर लम्बा  11.100 मीटर चैडा तथा 6.37 मीटर उंचा होगा।       

No comments:

Post a Comment