AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 5 December 2019

नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु 10 दिसम्बर तक करें आवेदन

नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु 10 दिसम्बर तक करें आवेदन 

खण्डवा 5 दिसम्बर, 2019 - जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना मंे सत्र 2020-21 के लिये कक्षा 9वी में  रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in  एवं www.nvsadmissionclasssix.in  पर भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ऑनलाइन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेष परीक्षा 8 फरवरी 2020 को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सत्र 2019-20 में कक्षा 8वी में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनका जन्म 1 मई 2004 से 30 अप्रैल 2008 के बीच हो आवेदन कर सकते है। इसकी अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना के प्राचार्य से सम्पर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment