सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर को
खण्डवा 4 दिसम्बर, 2019 - जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर शनिवार को मनाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों व सैनिकों की विधवाओं के कल्याण कार्य के लिए धन एकत्रित करना है। इस धन से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव योगदान की अपील की है।
No comments:
Post a Comment