Tuesday, 3 December 2019

मृतक के परिजनों को 4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

मृतक के परिजनों को 4 लाख रू. की आर्थिक मदद स्वीकृत

खण्डवा 3 दिसम्बर, 2019 - राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से जानमाल की हानि होने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्रीमती अनुभा जैन ने बताया कि ग्राम भेरूखेड़ा निवासी धन्नालाल पिता मोहन बलाही की गत दिनों पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। एसडीएम पंधाना ने मृतक धन्नालाल के परिवारजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। 

No comments:

Post a Comment