बाल श्रम रोकथाम अभियान के तहत 2 बाल श्रमिक चिन्हित किए
खण्डवा 4 दिसम्बर, 2019 - बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत खण्डवा शहर के प्रमुख स्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई है। श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि बस स्टेण्ड क्षेत्र में होटल केसर इन के सामने स्थित मेट्रो आटो गैरेज संस्थान में 2 बाल श्रमिक वाहन पार्टस सर्विसिंग का कार्य करते पाये गये। संस्थान मालिक फिरोज पिता रसीद खान के विरूद्ध बालक एवं कुमार अधिनियम के तहत श्रम विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। श्री अलावा ने बताया कि इन बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति में परामर्श देकर उसके पिता को सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक श्री अमित कुमार डोडवे, नवीन कुमार गढ़ेकर, खुषबू मण्डलोई, चंचल पंवार व स्वयंसेवी संगठन से श्रीमती अनिता सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment